धर्म रक्षा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से यमुना शुद्धिकरण की मांग की। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि यमुना का जल जल्द ही आचमन योग्य होगा, क्योंकि सरकार इस दिशा में काम कर रही है। संघ ने 1993 के जल समझौते पर चिंता जताई और हथिनी कुंड बैराज से जल छोड़ने की मांग की। उन्होंने यमुना की वर्तमान स्थिति पर भी प्रकाश डाला।

दिल्ली स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में गुरुवार को पहुंचे धर्मरक्षा संघ प्रतिनिधि मंडल से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह यमुना के उद्धार का संकल्प लेकर बहुत गंभीर हैं। यमुना शुद्धिकरण की योजना पर काम चल रहा है।
