Haryana में दूसरे राज्यों के मुकाबले वाहन चालकों से अधिक टोल टैक्स वसूला जा रहा है। पिछले साल के मुकाबले इस साल अक्टूबर तक गुजरात में टोल टैक्स कलेक्शन कम हुआ है, जबकि हरियाणा में अधिक टोल टैक्स वसूला गया है। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा से तीन गुना बड़े राज्य गुजरात से भी ज्यादा टोल टैक्स वसूला जा रहा है। हरियाणा में टोल वसूली ज्यादा और बजट आवंटन कम है।

रोहतक के कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के सवाल के जवाब में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में यह जानकारी दी। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा से तीन गुना बड़े प्रदेश गुजरात से ज्यादा टोल यहां वसूला जा रहा है। टोल वसूली के नाम पर हरियाणा की जनता की जेब खाली हो रही है।
