नई दिल्ली। गुजरात के दाहोद में वाहनों की नियमित जांच के दौरान एक कार से 2.56 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की गई। पुलिस उपाधीक्षक एके कलास्वा ने बताया कि शनिवार को धनपुर चौकी के पास कार को रोका गया। इसके बाद जब कार की जांच की गई तो कार में एक पार्सल मौजूद था और नकदी भी मिली।
वडोदरा ले जाया जा रहा था 2.56 करोड़ रुपये
यह पैसा दाहोद की एक अंगडि़या (पारंपरिक कूरियर) कंपनी से वडोदरा ले जाया जा रहा था। वाहन चालक राजू निनामा नकदी के स्त्रोत और परिवहन के संबंध में कोई दस्तावेज या सबूत पेश नहीं कर सका।

