आज से नया वित्त वर्ष शुरू होने के साथ ही नया इनकम टैक्स एक्ट 2026 भी लागू हो गया है, जिसने मौजूदा एक्ट 1961 की जगह ली है। इसका उद्देश्य टैक्स नियमों को सरल बनाना है। इसमें आईटीआर फाइलिंग की तारीखों में बदलाव, टीसीएस और टीडीएस नियमों में संशोधन, और शेयर मार्केट से जुड़े टैक्स नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव शामिल हैं, जैसे एसटीटी में बढ़ोतरी और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर टैक्स।
इनकम टैक्स से जुड़े नियम बदलने के अलावा शेयर मार्केट से जुड़े टैक्स नियम भी बदले है। आइए इनके बारे में एक-एक करके जानते हैं।
Assessment Year की जगह आएगा टैक्स ईयर
आटीआर फाइल करते वक्त आपको अब तक एसेसमेंट ईयर शो होता होगा, लेकिन अब से एसेसमेंट ईयर की जगह टैक्स ईयर शो होगा। यह इसलिए किया गया ताकि टैक्सपेयर्स को समझने में आसानी हो।

