शनि दोष, साढ़ेसाती या ढैया के कुप्रभाव को कम करने के लिए शनिवार के दिन छायादान करना एक उत्तम उपाय है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
छायादान करने की विधि
सरसों का तेल, शनि देव को प्रिय माना गया है। वहीं शनिवार के दिन छायादान करना सबसे उत्तम माना जाता है। ऐसे में शनिवार के दिन एक लोहे या फिर मिट्टी के पात्र में 250 ग्राम सरसों का तेल या तिल का तेल लें। इसमें अपनी परछाई (चेहरा) इस तेल में देखें।

