चैत्र पूर्णिमा 2026 की रात मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये 3 खास काम। ईशान कोण में दीपक जलाने से लेकर श्री सूक्त पाठ और चंद्रमा को अर्घ्य देने की पूरी विधि यहां पढ़ें।
क्या आप जानते हैं कि शास्त्रों में पूर्णिमा की रात को मां लक्ष्मी के आगमन की रात क्यों कहा गया है? असल में, पौराणिक कथाओं के अनुसार मां लक्ष्मी और चंद्रमा दोनों की उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई थी, इसलिए दोनों का रिश्ता भाई-बहन जैसा माना जाता है। कहते हैं कि पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न मुद्रा में पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं।

