नई दिल्ली। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा पाने का सबसे शुभ दिन माना गया है। खासकर चैत्र महीने में आने वाला प्रदोष व्रत वैवाहिक जीवन की मुश्किलों को दूर करने के लिए बेहद फलदायी माना जाता है। अगर आपके विवाह में अड़चनें आ रही हैं या वैवाहिक जीवन में तनाव है, तो इस दिन मां गौरी (Maa Gauri) की विधिवत पूजा करें। उन्हें शृंगार का सामान चढ़ाएं और उसका उपयोग खुद करें। इसके बाद देवी के 108 नामों का जप करें। अंत में आरती करें। ऐसा करने से शादी की मुश्किलें दूर…
Author: Today Junoon
नई दिल्ली। तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल-2026 की शुरुआत जीत के साथ नहीं कर पाई। वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने उसे छह विकेट से हरा दिया। इस मैच में कैमरन ग्रीन का गेंदबाजी न करना चर्चा का विषय रहा और मैच के बाद जब कप्तान अजिंक्य रहाणे से इस बारे में पूछा गया तो वह थोड़े उखड़े दिखे। कोलकाता ने ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उनको खरीदा इसलिए गया था क्योंकि वह एक शानदार ऑलराउंडर हैं, लेकिन पहले मैच…
सरकार पश्चिम एशिया संघर्ष के लंबा खिंचने पर कमजोर वर्गों, विशेषकर MSME, के लिए राहत पैकेज ला सकती है। पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क कटौती जैसे कदम पहले ही उठाए गए हैं। सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क घटाकर तीन रुपये प्रति लीटर कर दिया है और डीजल को इस कर से मुक्त कर दिया है, ताकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर आम लोगों पर कम पड़े। साथ ही, देश में उपलब्धता बढ़ाने के लिए डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर फिर से शुल्क लगाया गया है।
पश्चिम एशिया में गहराते संकट के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को भारत की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जोर देकर कहा कि उभरती परिस्थितियों के प्रभाव से निपटने के लिए मध्यम से दीर्घकालिक तैयारी और त्वरित निर्णय लेने की प्रक्रिया सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पश्चिम एशिया की स्थिति की निगरानी के लिए गठित अनौपचारिक अधिकार प्राप्त मंत्री समूह की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये बातें कहीं। आपूर्ति श्रृंखला व ऊर्जा सुरक्षा पर मंथन बैठक के दौरान मंत्री समूह ने विभिन्न क्षेत्रों पर पड़ने वाले प्रभाव का व्यापक जायजा लिया।
ईरान ने दुबई में अमेरिकी ठिकानों और कुवैत हवाई अड्डे पर मिसाइल व ड्रोन हमलों का दावा किया है, जिसे अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने झूठा बताया। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने कहा कि दुबई में स्थित इन ठिकानों पर सटीक हमले किए गए, जहां 500 से अधिक अमेरिकी सैनिक तैनात थे। आईआरजीसी के प्रवक्ता ने दावा किया कि हमले के बाद दुबई में एम्बुलेंस कई घंटों तक मृत और घायल अमेरिकियों को ले जाने में व्यस्त रहीं।
भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताई है, जिसके लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई, लेकिन रविवार से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और गरज-चमक की उम्मीद है। सोमवार और मंगलवार को भी बारिश के आसार हैं, जबकि वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई है। शनिवार को न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार को यह कम होकर 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 33.6 डिग्री सेल्सियस…
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रणवीर सिंह अभिनीत इस फिल्म ने 10 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर लिया है। वहीं दुनियाभर में इसकी तबाही जारी है। इस मूवी ने अकेले बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसा ग्राफ जारी किया कि आने वाले समय में अन्य फिल्मों को इसका मुकाबला करने में काफी दिक्कत होने वाली है। रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग और शानदार कहानी ने सुनामी ही ला दी है।
एकादशी व्रत (Ekadashi Vrat Rules) का हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा महत्व है। यह भगवान विष्णु को समर्पित है। चावल एकादशी के दिन चावल खाने की मनाही होती है। पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन चावल का सेवन करना ‘महर्षि मेधा के मांस’ के सेवन के समान माना जाता है। धार्मिक दृष्टि से चावल में जल का अंश अधिक होता है और चंद्रमा का प्रभाव इस पर ज्यादा पड़ता है, जिससे मन चंचल होता है और व्यक्ति की एकाग्रता कम होती है।
सुनील गावस्कर अपने कॉलम में IPL 2026 के भावनात्मक उद्घाटन पर लिखते हैं। बेंगलुरु में भगदड़ पीड़ितों के सम्मान में उद्घाटन समारोह रद्द किया गया, जिसकी बीसीसीआई और केएससीए ने सराहना की। यह उस टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत थी, जिसके बारे में उस समय समर्थकों और संदेह करने वालों की संख्या लगभग बराबर थी। इस बार बेंगलुरु फ्रेंचाइजी के उन युवा प्रशंसकों की स्मृति का सम्मान करने के लिए उद्घाटन समारोह नहीं होगा, जिन्होंने अपने चैंपियन खिलाड़ियों को बधाई देने की जल्दबाजी में हुई भगदड़ में जान गंवाई थी। उद्घाटन समारोह को रद कर उन प्रशंसकों की याद को सम्मान…
रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया। परिवार के अनुसार, उन्होंने शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। रविवार दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार 29 मार्च, रविवार को मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान में दोपहर 3 बजे किया जाएगा। इससे पहले दोपहर 1:30 बजे हावेली, एलडी रुपारेल मार्ग पर श्रद्धांजलि सभा रखी गई है, जहां परिवार और करीबी लोग मौजूद रहेंगे। कौन थे विजयपत सिंघानिया? विजयपत सिंघानिया का जन्म 1938 में हुआ था और वे देश के प्रमुख उद्योगपतियों में गिने जाते थे।…
