ग्रेटर नोएडा में अपनी मांगों को लेकर हंगामा करने वाले एक हजार से अधिक श्रमिकों को शांतिभंग की धाराओं में जेल भेजा गया था। अब पुलिस अधिकारियों के आदेश पर इन सभी श्रमिकों को रिहा कर दिया गया है। फिलहाल शांतिभंग की धाराओं में जेल भेजे गए सभी श्रमिकों को रिहा कर दिया गया है।

एक हजार से अधिक लोगों को भेजा था जेल
बता दें कि हंगामा के दौरान पुलिस ने तीन दिन में करीब एक हजार से अधिक श्रमिकों को शांतिभंग की धाराओं में जेल भेज दिया था। हालात धीरे-धीरे सामान्य हो गए हैं। इसके चलते शांतिभंग की धाराओं में जेल भेजे गए आरोपितों की रिहाई पुलिस अधिकारियों ने शुरू कर दी है।
