Author: Today Junoon

अमिताभ बच्चन ने अपने पोते अगस्त्य नंदा की परफॉर्मेंस और फिल्म के डायरेक्शन की तारीफ करते हुए एक डिटेल्ड रिव्यू शेयर किया। उन्होंने एक दादा के तौर पर इस खास मौके को देखने के अपने पर्सनल अनुभव के बारे में भी बताया। अगस्त्य की जर्नी पर सोचते हुए 83 साल के अमिताभ बच्चन ने अपने पोते के जन्म से लेकर एक्टिंग करने के उसके फैसले तक की यादें शेयर कीं। उन्होंने लिखा, ‘भावनाएं उमड़ रही हैं, जैसा कि आज रात हो रहा है जब आप पोते को IKKIS में शानदार प्रदर्शन करते देखते हैं… वह समय जब उसकी मां, श्वेता…

Read More

बॉन्डी बीच आतंकी हमले के बाद, ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य में बंदूक कानून सख्त किए जा रहे हैं। आतंकवादी प्रतीकों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध और विरोध प्रदर्शनों पर अंकुश लगाने के लिए विधेयक पारित किया गया है। व्यक्तिगत बंदूक लाइसेंसों को चार आग्नेयास्त्रों तक सीमित करने का प्रस्ताव है, जबकि किसानों के लिए 10 तक की अनुमति होगी। दरअसल, राज्य संसद के निचले सदन ने बोंडी सामूहिक गोलीबारी के बाद सोमवार देर रात एक आपातकालीन सत्र में एक विधेयक को पारित कर दिया। आतंकवाद और अन्य कानून संशोधन विधेयक को न्यू साउथ वेल्स राज्य में विपक्षी लिबरल पार्टी…

Read More

दिल्ली में प्रदूषण के बीच, बीजिंग में भी धुंध लौट आई है, जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘अत्यंत खराब’ स्तर पर पहुंच गया है। चीनी दूतावास ने प्रदूषण से निपटने के प्रयासों पर प्रकाश डाला है। राष्ट्रीय वेधशाला ने कोहरे के लिए येलो चेतावनी जारी की है। बीजिंग में प्रदूषण नियंत्रण के बाद भी प्रदूषण का स्तर चिंताजनक है, हालांकि इस वर्ष हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। इस बीच, धुंध (स्माग) ने गुरुवार को बीजिंग को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) बढ़कर 215 के ”अत्यंत खराब” स्तर पर पहुंच गया। प्रदूषण से लड़ने…

Read More

चीन की चुनौतियों के बीच, भारत की अफ्रीका नीति में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। यह नीति भारत के रणनीतिक हितों, आर्थिक साझेदारी, और अफ्रीका के विकास को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। भारत और चीन के बीच अफ्रीका में प्रभाव बढ़ाने की प्रतिस्पर्धा चल रही है, जिसमें भारत अपनी स्थिति मजबूत करने का प्रयास कर रहा है। भारत ने अफ्रीकी देशों को विकास सहायता, अनुदान और रियायती दरों पर कर्ज के रूप में करीब 13 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की राशि बतौर मदद देने की घोषणा की है या उसका वितरण किया है। पिछले तीन वर्षों…

Read More

जस्टिसविक्रमनाथ और संदीप मेहता की पीठ ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के 11 जनवरी के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया। हाई कोर्ट ने अपने आदेश में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी थी। सात नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने उस आदेश को चुनौती देने वाली एक अलग याचिका को भी खारिज कर दिया था, जिसमें उज्जैन में एक मस्जिद के पुनर्निर्माण के लिए निर्देश देने का आग्रह करने वाली याचिका निरस्त कर दी गई थी।

Read More

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि विनिर्माण मजबूत अर्थव्यवस्थाओं की रीढ़ है, लेकिन भारत में विनिर्माण में गिरावट आ रही है। देश के विकास को गति देने के लिए सार्थक मैन्यूफैक्चरिंग इकोसिस्टम बनाने की आवश्यकता है। भाजपा ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और उनके बयान को भारत विरोधी करार दिया।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस समय जर्मनी के दौरे पर हैं। उन्होंने म्यूनिख शहर में बीएमडब्ल्यू वेल्ट और बीएमडब्ल्यू संयंत्र के दौरे के बाद इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भारत को विकास में तेजी लाने के लिए सार्थक…

Read More

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को कोई राहत नहीं मिली है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये यह दावा किया कि नेशनल हेराल्ड मामले का ट्रायल जारी है, इस मामले में श्रीमती सोनिया गांधी आरोपी नंबर एक हैं और श्री राहुल गांधी आरोपी नंबर दो अभी भी हैं। श्री भाटिया ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में धोखाधड़ी मामले में सुनवाई जारी है। इस मामले में ट्रायल जारी है और इस मामले में सात…

Read More

लखनऊ/प्रयागराज : संगम तट पर 3 जनवरी से शुरू होने वाले आस्था के महापर्व माघ मेला 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 800 हेक्टेयर में फैले मेला क्षेत्र में निर्बाध, सुरक्षित और स्मार्ट विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली विभाग इस बार कई नवाचारों के साथ मैदान में उतरा है। पहली बार माघ मेले में ‘स्कैन टू फिक्स’ जैसी हाईटेक तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे बिजली से जुड़ी किसी भी समस्या का त्वरित समाधान संभव होगा। 44 दिनों तक चलने वाले माघ मेले में संगम की रेत पर बसने वाले अस्थायी तंबुओं के शहर को…

Read More

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बुधवार को कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ वाले बयान की आलोचना करते हुये इसे आपत्तिजनक और देश विरोधी बताया है। श्री पात्रा ने कहा कि गांधी परिवार, खासकर राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के नजीदीकी माने जाने वाले श्री चव्हाण का यह बयान बेहद निंदनीय है। श्री पात्रा ने कहा कि श्री चव्हाण ने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के पहले ही दिन भारत की वायुसेना ग्राउंडेड हो गई थी और भारत के लड़ाकू विमानों को स्ट्राइक डाउन कर दिया गया…

Read More

नयी दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति ने मंगलवार को यहां 20 राज्यों के लिए पंचायती राज संस्थानों में समुदाय आधारित आपदा जोखिम न्यूनीकरण पहल को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय परियोजना के लिए 507.37 करोड़ रुपये की मंजूरी दी। मंत्रालय ने बताया कि यह पहल पंचायती राज मंत्रालय और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सहयोग के आधार पर की गई है। सरकार ने समाज को किसी भी आपदा से निपटने के लिए कवच प्रदान करने के उद्देश्य से 2021 में राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण कोष की शुरुआत की और अब…

Read More