कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि विनिर्माण मजबूत अर्थव्यवस्थाओं की रीढ़ है, लेकिन भारत में विनिर्माण में गिरावट आ रही है। देश के विकास को गति देने के लिए सार्थक मैन्यूफैक्चरिंग इकोसिस्टम बनाने की आवश्यकता है। भाजपा ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और उनके बयान को भारत विरोधी करार दिया।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस समय जर्मनी के दौरे पर हैं।

उन्होंने म्यूनिख शहर में बीएमडब्ल्यू वेल्ट और बीएमडब्ल्यू संयंत्र के दौरे के बाद इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भारत को विकास में तेजी लाने के लिए सार्थक विनिर्माण तंत्र बनाने की जरूरत है।
