नई दिल्ली। Vaibhav Suryavanshi जब भी बात आईपीएल 2026 की होगी, तो सबसे पहले हर किसी के दिमाग में एक नाम आएगा, वो होगा वैभव सूर्यवंशी का। 15 साल के वैभव ने आईपीएल के 19वें सीजन में बल्ले से जो तबाही मचाई, उसने दुनिया को चौंका दिया। उन्होंने 776 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 72 छक्के निकले।
युवा बैटर ने ऑरेंज कैप अपने नाम की और उन्होंने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। उन्हें उस धुआंधार प्रदर्शन के बाद से ही भारतीय क्रिकेट का भविष्य बताया जाने लगा।
हर कोई वैभव की तारीफ तो कर रहा है, लेकिन बहुत ही कम लोग उनकी सफलता के पीछे के बड़े राज के बारे में जानते हैं। इस कड़ी में राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर ने पहली बार वैभव के बारे में कुछ ऐसे किस्से बताए, जिससे ये पता चलता है कि पारियां सिर्फ मैच के दिन नहीं बनतीं, बल्कि उनकी नींव बहुत पहले रखी जाती है।

