नई दिल्ली। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म कॉकटेल 2 (Cocktail 2) इन दिनों सिनेमाघरों में ऑडियंस की पहली पसंद बनी हुई है। रिलीज के दो सप्ताह पूरा करने की दहलीज पर खड़ी ये रोमांटिक फिल्म कमाई के मामले में हार मानने को तैयार नहीं हैं।
रिलीज के दूसरे मंगलवार को कॉकटेल 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमबैक किया है और बंपर कलेक्शन से हर किसी को सरप्राइज कर दिया है। आइए जानते हैं कि 12वें दिन इस हिंदी मूवी ने कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है, जिसकी चर्चा तेज हो रही है।

