नई दिल्ली। Vivo ने चीन में 200MP कैमरा के साथ Vivo X300s और X300 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने X300 Ultra स्मार्टफोन को क्वालकॉम को Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और एडवांस टेलीफोटो कैपेबिलिटीज के साथ लॉन्च किया है। इसके साथ ही Vivo X300s को MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर के साथ मार्केट में उतारा गया है।

Vivo X300 Ultra और Vivo X300s की कीमत
Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन को चीन में CNY 6,999 (करीब 95,900 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। इसके बेस वेरिएंट 12GB + 256GB ऑप्शन के साथ आता है। इसके साथ ही 12GB + 512GB, 16GB + 512GB, और 16GB + 1TB सेटेलाइट कॉम्युनिकेशन एडिशन वर्जन की कीमतें क्रमश: CNY 7,499 (करीब 1,02,700 रुपये), CNY 7,999 (करीब 1,09,600 रुपये), और CNY 8,999 (करीब 1,23,300 रुपये) है।
