दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बाबा हरिदास नगर में गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ गिरोह से जुड़े दो हथियार तस्करों, विक्की उर्फ मोगली और चंदर भान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। विक्की के पैर में गोली लगी। इनके पास से दो पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए। बाद में दो और हथियार सप्लायरों को भी अलीगढ़ और गौतम बुद्ध नगर से पकड़ा गया, जिनसे तीन और पिस्तौलें व कारतूस जब्त किए गए।
मुठभेड़ में विक्की के एक पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। इनके पास से दो पिस्टल, 12 कारतूस व एक कार बरामद की गई। बाद में इन्हें अवैध हथियार मुहैया कराने वाले दो और हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी निशानदेही पर तीन और सेमी आटोमैटिक पिस्टल, 16 कारतूस व दो कार जब्त की गई।

