दिल्ली पुलिस ने रोहिणी में एक मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश शास्त्री पार्क में हुई हत्या के मामले में वांछित थे। गुप्त सूचना पर क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाया। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में उनके पैरों में गोली मारी। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जब आरोपी वहां पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने को कहा, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से कई राउंड फायर हुए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीनों आरोपियों को पैरों में गोली मारी ताकि उन्हें नियंत्रित किया जा सके और भागने से रोका जा सके।
