नई दिल्ली। कोलकाता में बीजेपी विधायक दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुवेंदु अधिकारी को दल का नेता चुन लिया गया है। सुवेंदु पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री होंगे। इसके बाद कोलकाता में कर्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘सबसे पहले, मैं हाथ जोड़कर बंगाल की जनता के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करना चाहता हूं। कम्युनिस्ट काल से जो माहौल बना हुआ था, उसे ममता बनर्जी ने और गहरा कर दिया था, और वहां वोट डालना लगभग असंभव था… मैं उस विशाल जीत के लिए बहुत आभारी हूं जो बंगाल की जनता ने BJP और हमारे नेता नरेंद्र मोदी पर भरोसा करके हमें दी है।’

भय मुक्त होगा बंगाल: शाह
शाह ने आगे कहा, ‘हम सभी BJP कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी है कि हम ‘सोनार बांग्ला’ के लक्ष्य को हासिल करें और बंगाल की जनता की उम्मीदों को पूरा करें। आज कवि गुरु की ये पंक्तियां सच साबित हो रही हैं: ‘एक ऐसे बंगाल की राह बन चुकी है, जहां मन भय-मुक्त है और सिर गर्व से ऊंचा है; और बंगाल उसी राह पर आगे बढ़ रहा है।’ शाह ने आगे कहा कि आज गंगोत्री से गंगानगर तक भाजपा की सरकार है।’
