नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर अपनी आईपीएल टीम को पहले अनफॉलो किया और कुछ घंटों बाद फिर फॉलो कर लिया।

उन्होंने मुंबई इंडियंस की कई पोस्ट को भी डिलीट किया है। इससे पता चलता है कि दोनों के बीच कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। 2024 में मुंबई ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक को कप्तान बनाया था। उसके बाद से टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।
रोहित और उनके साथी सूर्यकुमार यादव, तिलक व बुमराह का हार्दिक को साथ नहीं मिला। ऐसा बताया जाता है कि इन खिलाड़ियों का झुकाव रोहित की तरफ है। रोहित ने इस टीम को पांच बार चैंपियन बनाया था।
MI हुई IPL 2026 प्लेऑफ की रेस से बाहर
दरअसल, इस सत्र में हार्दिक ने पिछले दो मैच नहीं खेले हैं और उनकी जगह सूर्या ने कप्तानी की है। अब मुंबई के तीन मैच बचे हैं और ऐसा लग रहा है कि मुंबई और हार्दिक अगले सत्र में अलग अलग रास्ते पर होंगे। हार्दिक ने इंटरनेट मीडिया पर रोहित और सूर्या को भी अनफॉलो कर दिया है।
