प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी, उनकी उत्कृष्टता और सेवा को समाज के लिए समृद्ध बताया। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इन पुरस्कारों की घोषणा हुई। गृह मंत्री अमित शाह ने भी विजेताओं को बधाई देते हुए उन्हें सामाजिक परिवर्तन का पथप्रदर्शक और राष्ट्र की प्रगति में सहायक बताया। शाह ने इन पुरस्कारों को पीएम मोदी के दृष्टिकोण का प्रतिबिंब भी कहा।

यह सम्मान उस प्रतिबद्धता और श्रेष्ठता की भावना को दर्शाता है, जो पीढि़यों को प्रेरित करती रहती है। सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को पद्म पुरस्कारों की घोषणा की ।वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पद्म पुरस्कार विजेता सामाजिक परिवर्तन के पथप्रदर्शक हैं।
