बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का 31 दिसंबर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें उनके पति जियाउर रहमान की कब्र के पास दफनाया गया। उनके जनाजे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिसमें 33 देशों के प्रतिनिधि भी थे। 80 वर्षीय जिया का 30 दिसंबर को निधन हो गया था; वह बांग्लादेश की पहली महिला और तीन बार की प्रधानमंत्री थीं।
पूर्व पीएम खालिदा जिया के जनाजे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री रहीं जिया का मंगलवार, 30 दिसंबर को निधन हो गया था। वह 80 वर्ष की थीं और लंबे समय से बीमार थीं।

