भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की खूब तारीफ की है। उन्होंने कहा कि सूर्या ने कप्तान के तौर पर हर वो काम किया है जिसकी टीम को जरूरत थी। गंभीर के मुताबिक, सूर्या ने लीडरशिप के हर टेस्ट को ‘पूरे मार्क्स’ के साथ पास कर लिया है।

सूर्या की कप्तानी ने कोच गंभीर को किया इंप्रेस
गंभीर (Gautam Gambhir) ने बताया कि सूर्या के कप्तान होने से उनका काम काफी आसान हो गया है। उन्होंने कहा, सूर्या सिर्फ मैदान पर रन नहीं बनाते, बल्कि मैदान के बाहर भी खिलाड़ियों का ख्याल रखते हैं।
कोच के मुताबिक, सूर्या हर खिलाड़ी से बात करते हैं। उनके साथ वक्त बिताते हैं और टीम में दोस्ती का माहौल रखते हैं। जब कप्तान इतना मिलनसार हो, तो पूरी टीम बिना किसी तनाव के अच्छा खेलती है। एक कोच के लिए इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है।
