सुप्रीम कोर्ट ने लापता और बचाए गए बच्चों के लिए राष्ट्रीय डीएनए और बायोमीट्रिक पहचान प्रणाली स्थापित करने की मांग को ‘बेहद संवेदनशील मुद्दा’ बताया। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जोयमाल्या बागची की पीठ ने याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील से इस मुद्दे से निपटने के लिए समाधान सुझाने को कहा।

चीफ जस्टिस ने क्या कहा?
प्रधान न्यायाधीश ने याचिकाकर्ता के वकील से कहा, यह मुद्दा निश्चित रूप से बहुत-बहुत संवेदनशील है.. आप अपने जूनियर्स से थोड़ा होमवर्क करने को कहें और हमें एक रूपरेखा दें कि इसका समाधान क्या होना चाहिए। सोचें कैसे एक सहयोगात्मक तंत्र बनाया जा सकता है और कैसे विभिन्न संस्थानों को एक साझा मंच पर लाया जा सकता है।
