भूमि पेडनेकर की डार्क क्राइम थ्रिलर दलदल अमेजन प्राइम वीडियो पर 30 जनवरी को रिलीज हुई। फिल्म एक सीरीयल किलर और भूमि पेडनेकर के किरदार एसीपी रीता फरेरा किरदार के इर्दगिर्द घूमती है। आइए जानते हैं इस रिव्यू में कैसी है क्राइम थ्रिलर सीरीज?

क्या है सीरीज की कहानी?
डायरेक्टर अमृत राज गुप्ता की क्राइम-थ्रिलर सीरीज़ दलदल मुंबई की नई-नई बनी DCP रीटा फरेरा (भूमि पेडनेकर) के संघर्षों को दिखाती है, जो क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन और अपने अतीत के पछतावे के बीच फंसी हुई है। रीटा एक ऐसी जांच शुरू करती है जो उसे एक बेरहम सीरियल किलर के सामने ले आती है, जबकि वह मीडिया ट्रायल से भी जूझ रही होती है। यह शो पुलिस अधिकारियों की अंदरूनी दुनिया को दिखाता है जो शहर को सुरक्षित रखने की कोशिश करते हुए अपनी पर्सनल और पारिवारिक मुश्किलों को भी संभालते हैं। दलदल जेंडर-बेस्ड अपराधों, बच्चों के साथ दुर्व्यवहार, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, टॉक्सिक पेरेंटिंग और वर्कप्लेस सेक्सिज्म से जुड़े कई मुद्दों को एक साथ छूती है।
