दिल्ली सरकार ने पानी बिल माफी योजना 31 जनवरी से बढ़ाकर 15 अगस्त 2026 तक कर दिया है। इससे उन लोगों को लाभ मिलेगा जो अब तक इसका फायदा नहीं उठा पाए या बिल की गड़बड़ी ठीक नहीं करा सके। जल मंत्री ने बताया कि अब बिल में पानी की खपत, जुर्माना और मासिक विवरण जैसी पूरी जानकारी होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर बंद होने पर कनेक्शन निलंबित कराएं। जल बोर्ड शिविर लगाकर बिल ठीक करेगा।

जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने आज शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि अब आने वाले समय में पानी के बिल पर पूरी डिटेल दी जाएगी। कितना पानी खर्च हुआ, कितना जुर्माना लगा और किस किस माह में जोड़कर कुल कितना बिल आया, यह पूरी जानकारी बिल में ही दी जाएगी।
