अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय सामानों पर टैरिफ 25% से घटाकर 18% करने के एलान के बाद गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स में 2% का उछाल आ गया है। ऐसे में 3 फरवरी को बाजार में बड़ी तेजी की उम्मीद है, निफ्टी 25,400-25,500 के ऊपर खुल सकता है। ऑटो एंसिलरी, टेक्सटाइल्स, डायमंड और सी-फूड्स सेक्टर की कंपनियों में बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है।

देर रात जैसे ही यह खबर सामने आई गिफ्ट निफ्टी ढाई फीसदी तक चढ़ गया और 650 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 25786 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। ऐसे में 3 फरवरी को मार्केट में बड़ी रैली की उम्मीद जताई जा रही है।
