दिल्ली की फेमस ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 फेम चंद्रिका दीक्षित का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पति युगम गेरा पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए रो रही हैं। उन्होंने पति की चैटिंग और दूसरी महिला के साथ की तस्वीरें भी साझा की हैं।

चंद्रिका दीक्षित उर्फ ‘वड़ा पाव’ गर्ल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोते-बिलखते हुए अपने पति पर चीटिंग जैसे कई गंभीर आरोप लगा रही हैं। उनके इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स भी तरह-तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।
