जयपुर। राजस्थान के अलवर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक नवविवाहिता ने आरोप लगाया है कि शादी के कुछ दिन बाद पति ने अपने दो स्वजन से उसका दुष्कर्म करवाया। पति ने उसे देह व्यापार के धंधे में धकेलने का भी प्रयास किया।
पीड़िता ने बुधवार को अलवर के गोविंदगढ़ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी शादी इसी साल अप्रैल में हुई थी। शादी के बाद ईद मनाने वह मायके गई।
29 मई को ससुराल लौटने पर एक जून की रात पति ने अपनी बुआ के दो बेटों को बुलाकर जबरन दुष्कर्म करवाया। उसने इनकार किया तो मारपीट की गई। महिला ने आरोप लगाया कि पति के एक अन्य परिचित ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

