दिल्ली। बाहरी दिल्ली के बेगमपुर थाना इलाके में लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग की हत्या के मामले में बेगमपुर पुलिस और स्पेशल स्टाफ की टीम तीन नाबालिगों को पकड़ा है।

पुलिस ने इनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल दो चाकू और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि बुजुर्ग श्रमिक से लूटे 4080 रुपये तीनों ने आपस में बांट लिए थे। इन लोगों ने पूछताछ में बताया कि वारदात के लिए आनलाइन चाकू खरीदा गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मृतक की पहचान शाहबाद डेयरी निवासी 60 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है। राजेश प्रताप विहार स्थित एक फैक्ट्री में श्रमिक थे। पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि 23 जून को बेगमपुर थाने में पीसीआर काल मिली थी कि पंसाली रोड पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है।
