नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार हर किसी को है। आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों में उन्हें मौका नहीं मिला। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भी टीम इंडिया अपने पुराने संयोजन के साथ ही उतरी, लेकिन अब वैभव का डेब्यू हो सकता है। इसकी संभावना पहले से काफी ज्यादा नजर आ रही है।
भारत और इंग्लैंड के बीच शनिवार को खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच में वैभव का डेब्यू हो सकता है। सीरीज का पहला मैच चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला गया था। बारिश के कारण इस मैच का नतीजा नहीं निकला था। दूसरे मैच में दोनों टीमों जीत का खाता खोलने को बेताब होंगी। भारत ने पहले मैच में बैटिंग की थी, लेकिन दूसरी पारी नहीं हो सकी थी। ऐसे में टीम इंडिया के पास पहले मैच से सीखने को काफी कुछ है।

