थिएटर्स के बाद हाल ही में फिल्म धुरंधर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया। बैन के बावजूद रणवीर सिंह स्टारर ये स्पाई थ्रिलर पाकिस्तान में नंबर-1 फिल्म बन गई है। इसकी जानकारी धुरंधर की निर्माता ज्योति देशपांडे ने दी है।

इसके अलावा जियो स्टूडियोज की चैयरमैन ज्योति देशपांडे ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि फिल्म धुरंधर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में नंबर-1 बन गई है। साथ ही उन्होंने हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्म शोले से अपनी मूवी की तुलना की है। आइए जानते हैं कि ज्योति ने क्या-क्या कहा है।
