नई दिल्ली। रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी जल्द ही रिलीज का पहला महीना पूरा कर लेगी। इस दौरान हिस्टोरिकल ड्रामा मराठी मूवी की कमाई में भी किसी भी तरह की कटौती नजर नहीं आ रही है। इसका बात का अनुमान आप राजा शिवाजी के रिलीज के 28वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं, जिसमें कमाई के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। आइए जानते हैं कि राजा शिवाजी ने गुरुवार को कितना बिजनेस किया है।
राजा शिवाजी की शानदार कमाई है जारी
मराठी सिनेमा के लिए नया इतिहास की सबसे सफल फिल्म बनकर रितेश देशमुख की राजा शिवाजी ने कमाल कर दिखाया है। इस महीने की शुरुआत में 1 मई 2026 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी की बायोपिक आधार पर इस फिल्म ने सही मायनों में उम्दा प्रदर्शन करके दिखाया है।

