चंडीगढ़। पंजाब में बढ़ते गैंग्स्टर नेटवर्क के बीच युवाओं को निशाना बनाकर की जा रही भर्ती पर अब पुलिस ने सीधा प्रहार तेज कर दिया है। पंजाब पुलिस का संपर्क अभियान महज जागरूकता तक सीमित न रहकर अब एक प्रभावी प्रिवेंटिव पुलिसिंग माडल के रूप में उभर रहा है, जिसका उद्देश्य अपराध होने से पहले ही उसकी जड़ पर वार करना है।
तीन महीनों में 28 जिलों में 2800 से अधिक कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस ने साफ संकेत दे दिया है कि अब रणनीति केवल कार्रवाई नहीं, बल्कि रोकथाम पर केंद्रित है। पुलिस को गैंग्स्टरां ते वार अभियान के दौरान मिले इनपुट में सामने आया कि गैंगस्टर संगठित तरीके से युवाओं की भर्ती करते हैं।

