शिकायत में गिरफ्तारी, कार्यालय पर कथित छापेमारी और उपकरण जब्ती पर उठे सवाल

रांची, 28 नवंबर। पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने झारखंड के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जांच रिपोर्ट तलब की है।
शिकायत में पत्रकार की गिरफ्तारी और स्थानीय समाचार संस्थान के कार्यालय में कथित छापेमारी पर सवाल उठाए गए हैं। साथ ही पत्रकारिता से जुड़े उपकरण जब्त किए जाने और पुलिस की कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। आयोग ने मामले की कार्यवाही की प्रति केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी भेजी है।
गौरतलब है कि इस प्रकरण में सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने खुद को बेकसूर बताया है, जबकि सिमडेगा पुलिस ने भी आरोपों को निराधार बताया है।
इनपुट: प्रसार भारती शब्द
#NHRC #अभिषेकभारती #सिमडेगा #झारखंड #पत्रकार
