पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी में रंजिश के चलते रफीकुल नामक युवक की चापड़ से हमला कर हत्या कर दी गई। बचाने आए एक परिचित पर भी हमला हुआ। आरोपी फरार हो गए।

गर्दन और पेट पर किए थे हमले
पुलिस के मुताबिक, कल रात करीब 11:56 बजे न्यू सीमापुरी इलाके में झगड़े में चाकूबाजी होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि दो परिवारों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें अकबर पर चापड़ से हमला किया गया। घायल अकबर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके कान के पास गर्दन और पेट पर चापड़ से कई वार किए गए थे। अकबर के परिजनों ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी मोहसिन का भांजा अक्सर अकबर की पत्नी पर कमेंट करता था। कल भी उसने ऐसा ही किया, जिस पर दोनों परिवारों की महिलाओं के बीच झगड़ा शुरू हो गया।
दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
स्थानीय निवासी ने बताया कि रात करीब साढ़े 10 बजे यह विवाद शुरू हुआ था। जैसे-जैसे दोनों परिवारों के लोग आते गए, झगड़ा बढ़ता चला गया। अकबर के आने पर खूनी झड़प हो गई, जिसमें अकबर की हत्या कर दी गई। अकबर सीमापुरी थाने का बीसी था। फिलहाल अकबर की पत्नी पर कमेंट करने और वारदात में शामिल 18 वर्षीय लड़के समेत कई लोग फरार हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अभी तक गिरफ्तार हुए दोनों आरोपी भाई हैं। डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम के मुताबिक, कल रात 11:56 पर पुलिस को युवक पर चापड़ से हमला करने की सूचना मिली थी। मामले में हत्या का केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपी भी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
