एवियन। फ्रांस में G7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच होने वाली बैठक में पश्चिम एशिया, होर्मुज जलडमरूमध्य और अमेरिका से ऊर्जा आयात जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। भारत और अमेरिका लंबे समय की ऊर्जा साझेदारी के लिए उत्सुक हैं।
सूत्रों के मुताबिक, व्यापार समझौता अंतिम चरण में है और अगले कुछ हफ्तों में इस पर काम पूरा हो जाना चाहिए। बैठक का सबसे बड़ा मुद्दा भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौता होने की उम्मीद है। इस समझौते पर काफी समय से बातचीत चल रही है और अमेरिकी अधिकारियों ने संकेत दिया है कि इस वार्ता के दौरान कुछ तकनीकी मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

