बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु में होम गार्ड की नौकरी करने वाली 32 वर्षीय महिला मंजुला की उसके पति ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना रविवार रात करीब 9 बजे महादेवपुरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के पुष्पांजलि थिएटर के पास उसके मायके में हुई। हत्या दो छोटे बच्चों के सामने की गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रदीप (पति) ऑनलाइन सट्टेबाजी की लत का शिकार था। इससे उसका परिवार आर्थिक संकट में फंस गया था। घटना से पहले प्रदीप ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने कहा था कि सट्टेबाजी ने उसके परिवार को बर्बाद कर दिया है और वह अपनी पत्नी के साथ आत्महत्या कर लेगा।

