Delhi Traffic Advisory: दिल्ली पुलिस ने नववर्ष (31 दिसंबर 2025 और 1 जनवरी 2026) के लिए दक्षिणी दिल्ली, खासकर साकेत क्षेत्र में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें मॉल के पास रूट डायवर्ट किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, पटेल नगर मेट्रो स्टेशन के पास ड्रेनेज कार्य के कारण पटेल रोड पर भी यातायात प्रभावित रहेगा। यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है ताकि जाम से बचा जा सके और यात्रा सुगम हो।

इसके तहत सेलेक्ट सिटी मॉल, डीएलएफ एवेन्यू मॉल और एमजीएफ मेट्रोपालिटियन मॉल की तरफ जाने वाले लोग ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार साकेत व पुष्प विहार क्षेत्र की ओर जाने वाली प्रेस एंकलेव रोड प्रभावित रहेगी।
