अहमदाबाद। फेसबुक पर शुरू हुई प्रेम कहानी अब कानूनी उलझन में फंस गई है। गुजरात के आणंद जिले के लांभवेल गांव में बांग्लादेशी महिला काजल (मूल नाम काजुली) को अवैध रूप से भारत आने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। वह दो छोटे बच्चों की मां है और फिलहाल डिपोर्टेशन की प्रक्रिया चल रही है।
पुलिस के अनुसार, लांभवेल गांव के तरुणकुमार बंसीभाई पटेल की फेसबुक पर बांग्लादेश की मुस्लिम युवती काजुली से दोस्ती हुई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। वर्ष 2016 में परिवार द्वारा जबरन शादी कराए जाने के दबाव के बाद काजल प्रेमी से मिलने के लिए अवैध रूप से भारत आ गई।

