भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आज गुजरात कॉलेज ग्राउंड पर अचानक पहुंचकर सभी को हैरान कर दिया। बुमराह ने जमकर नेट्स पर अभ्यास किया।
बुमराह जिस मैदान पर नेट सेशन के लिए गए वहां तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच विजय हजारे ट्रॉफी का मैच खेला जा रहा था। मैदान पर ज्यादा फैंस नहीं थे तो उनसे मिलने वाले और ऑटोग्राफ लेने वालों की भीड़ नहीं थी, लेकिन बुमराह को जिसने भी देखा वो हैरान रह गया।

