ईरान ने दुबई में अमेरिकी ठिकानों और कुवैत हवाई अड्डे पर मिसाइल व ड्रोन हमलों का दावा किया है, जिसे अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने झूठा बताया।
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने कहा कि दुबई में स्थित इन ठिकानों पर सटीक हमले किए गए, जहां 500 से अधिक अमेरिकी सैनिक तैनात थे। आईआरजीसी के प्रवक्ता ने दावा किया कि हमले के बाद दुबई में एम्बुलेंस कई घंटों तक मृत और घायल अमेरिकियों को ले जाने में व्यस्त रहीं।

