Virat Kohli Statement: भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने को बड़ौदा में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान दर्शकों के जबरदस्त उत्साह पर अपनी प्रतिक्रिया दी। शानदार 93 रनों की पारी खेलने के बाद कोहली ने कहा कि फैंस का यह क्रेज बिल्कुल वैसा ही है जैसा एमएस धोनी के लिए आईपीएल में CSK के मैचों के दौरान देखा जाता है। उन्होंने इसे एक ‘अनोखी समस्या’ बताया।

Virat Kohli के लिए फैंस की दीवानगी बनी सिरदर्द!
दरअसल, जब वडोदरा के बड़ौदा के बीसीए (BCA) स्टेडियम में रोहित शर्मा आउट हुए तो कोहली को बैटिंग के लिए मैदान पर आता देख पूरा स्टेडियम शोर से गूंज उठा। आमतौर पर विकेट गिरने पर सन्नाटा छा जाता है, लेकिन कोहली के मैदान पर आते ही फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर था।
