अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) लाइमलाइट से दूर अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। हाल ही में कपल की बेटी पांच साल की हो गई और इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाला एक पोस्ट शेयर किया है।

अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर भी कम एक्टिव हैं। वह अपने बच्चों को भी लाइमलाइट से दूर रखती हैं और उनकी फोटोज शेयर करने से बचती हैं। हालांकि, कभी-कभार वह अपनी फीलिंग्स शेयर करने से नहीं हिचकिचाती हैं। हाल ही में अनुष्का ने अपनी बेटी वामिका कोहली (Vamika Kohli) के जन्मदिन पर एक प्यारा पोस्ट शेयर किया है।
