राजधानी दिल्ली में कोहरे के साथ ठंड बढ़ने से दृश्यता कम हो गई है, जिससे सड़कों पर वाहन चलाना खतरनाक हो गया है। कई इलाकों में रिफ्लेक्टर, जेब्रा क्रॉसिंग और स्टॉप लाइन गायब हैं, जबकि स्पीड ब्रेकर पर भी मार्किंग नहीं है। बाहरी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और यमुनापार की सड़कों पर यह समस्या अधिक है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है।
सोमवार को भी सलीमगढ़ बाईपास और कश्मीरी गेट आइएसबीटी पर पिछले दस दिन से मरम्मत कार्य जारी है। वहीं रिंग रोड व राजघाट सहित अन्य सड़कों पर कहीं जेबरा क्रॉसिंग गायब है, तो कहीं रिफ्लेक्टर ही नहीं हैं, जिसके चलते यहां हादसे का खतरा मंडराता रहता है।

