Bank of Baroda MSME Loan: बैंक ऑफ बड़ौदा की बॉब डिजि उद्यम स्कीम छोटे व्यवसायों के लिए ₹2 करोड़ तक का डिजिटल, बिना गारंटी लोन प्रदान करती है। यह कैश फ्लो आधारित सुविधा MSME को पूंजी जुटाने में मदद करती है, जिसमें 30 मिनट में प्रोविजनल मंजूरी मिल सकती है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है, जिससे कारोबारियों को तेजी से फंड उपलब्ध होता है।

इस प्लेटफॉर्म पर डिजिटल डेटा के आधार पर आपकी क्रेडिट प्रोफाइल का आंकलन होता है और मिनटों में प्रोविजनल लोन मंजूरी मिल सकती है। अब सवाल यह है कि आखिर इससे लोन के लिए कैसे अप्लाई करें? स्टेप-बाई-स्टेप पूरा प्रोसेस समझते हैं।
