पंजाब सरकार ने ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना’ शुरू की है, जिसके तहत महिलाओं को 1,000 रुपये और अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक मिलेंगे। यह 2022 के चुनावी वादे का हिस्सा है।

नई योजना का एलान
विधानसभा में वर्ष 2026-27 का राज्य बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना’ (मुख्यमंत्री मां-बेटी सत्कार योजना) लागू करने की घोषणा की। इसके तहत सरकार महिलाओं के खातों में सीधे पैसे अंतरित करेगी।
भगवंत मान सरकार ने पंजाब में सत्ता में आने के लगभग चार वर्ष बाद इस नयी योजना की शुरुआत की है। चीमा ने कहा कि एससी समुदाय की महिलाओं के खातों में सरकार हर महीने 1,500 रुपये भेजेगी। यह घोषणा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर की गई।
