कंगना रनौत ने विमेंस डे पर महिलाओं से अपने दिल की बात कही और उन्हें एक खास सलाह भी दी।

कंगना ने महिलाओं को दी ये सलाह
अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी महिलाओं की ताकत और व्यक्तित्व को दर्शाते हुए एक लंबा नोट पोस्ट किया, “हर दिन आपका दिन है। महिला होना एक महाशक्ति है। अपनी शक्तियों को जानें और समझें कि उन्हें अपने फायदे के लिए कैसे इस्तेमाल करना है और कभी भी अपने खिलाफ नहीं। उदार होने पर कभी पछतावा न करें, जो आप देते हैं वही आपको मिलता है लेकिन यह वहां से नहीं हो सकता है जहां आप उम्मीद करते हैं, इसलिए चलते रहें, मूर्ख बनने की परवाह न करें, हमेशा आशा करें कि आप कभी किसी को बेवकूफ नहीं बनाएंगे या लोगों या स्थितियों का फायदा नहीं उठाएंगे’।
