पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते अपने ही परिवार के सात सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों में उसकी पत्नी, दो महीने की बेटी, दो भाई और उनकी पत्नियां शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी फारूक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक तनाव और पुरानी रंजिश को हत्या का कारण बताया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपित को घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस सामूहिक हत्या के पीछे लंबे समय से चला आ रहा पारिवारिक तनाव और आपसी रंजिश कारण बनी। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार और अन्य सबूत जब्त कर लिए हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है।
