पिछले महीनों में पांच पश्चिमी देशों के नेता चीन का दौरा कर चुके हैं, जिसमें ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर भी शामिल हैं। इसकी मुख्य वजह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति और टैरिफ धमकियां हैं, जिससे यूरोपीय देशों का अमेरिका पर भरोसा कम हुआ है। पश्चिमी देश अब चीन से संबंध सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज अगले महीने 24 से 27 फरवरी के बीच चीन का दौरा करने वाले हैं।
दरअसल, ट्रंप की आक्रमक नीतियों की वजह से ग्लोबल बैलेंस शिफ्ट हो रहा है। पश्चिमी देशों के नेता लगातार चीन के दौरे पर जा रहे हैं। पश्चिमी देशों के नेताओं की चीन दौरे की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति और उनकी टैरिफ की धमकियों को माना जा रहा है।
