दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। चांदी ₹11,000 (4%) और सोना ₹2,000 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, चांदी की कीमत 11,000 रुपये यानी 3.97% गिरकर 2,65,500 रुपए (silver price today) प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। इससे पहले गुरुवार को चांदी 2,76,500 रुपए (silver rate today) प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

