आठवें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के संगठन 13 मार्च को एक बड़ी बैठक कर रहे हैं। जिसमें कर्मचारी संगठनों के सदस्य शामिल होंगे। जानें इस मीटिंग में क्या-क्या मांगें उठ सकती हैं?

मीटिंग में क्या-क्या उठ सकती हैं मांगें?
स्टाफ साइड की मीटिंग में ऑल इंडिया NPS एम्प्लॉइज फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. मंजीत सिंह पटेल शामिल होंगे। उनके मुताबिक, बैठक में कर्मचारियों की कई अहम मांगों पर चर्चा होगी, जिन्हें बाद में वेतन आयोग को भेजे जाने वाले कॉमन मेमोरेंडम में शामिल किया जा सकता है।
