तुर्कमान गेट के शारदा मेडिकल सेंटर में पत्नी को भर्ती कराने के विवाद में वसीम ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ससुर, साले और साले के मामा पर चाकू से हमला किया। वसीम का मानना था कि उसका साला वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप कर रहा है। पुलिस ने पांच घंटे में वसीम सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार लिया।

चांदनी महल थाना पुलिस ने वारदात के पांच घंटे के अंदर चाकूबाजी करने में शामिल चार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तीन चाकू व एक स्कूटी बरामद कर ली है। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए लोक नायक अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
